
Uncategorized
छत्तीसगढ़ से एक अच्छी खबर : 100 फीट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार वेन, स्टेरिंग फेल होने से हुआ हादसा बाल बाल बचा चालक
By Dinesh chourasiya
कवर्धा। : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार पशु मोबाइल वेन 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में चालक और पशु विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी बाल-बाल बचे है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मवेशी का इलाज करने के बाद वापस अस्पताल लौटने के दौरान तरेगांव थाना अंतर्गत दलदली घाट के बंजारी के पास वेन का स्टेरिंग फेल हो गया और वेन 100 फीट गहरी खाई में गिर गई।











