Uncategorized

रायपुर में विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर कोर्ट में किया गया पेश:बलौदाबाजार हिंसा मामले पर बोले- चालान पेश होने के बाद न्याय जरूर मिलेगा

By Dinesh chourasiya

विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर कोर्ट में किया गया पेश। - Dainik Bhaskar

बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सोमवार को रायपुर की कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, साल 2013 में एनएसयूआई ने राजभवन का घेराव किया गया था, जिसमें पुलिस के साथ झूमाझटकी के हुई थी और संबंधित केस में यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

इस मामले में पूर्व में सुनवाई के बाद देवेंद्र यादव को जमानत मिल चुकी है। सोमवार को रेगुलर पेशी के दौरान कोर्ट में पेश हुए थे। वही इस मामले में अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के बाद यादव को रायपुर के सेंट्रल जेल लेकर पुलिस की टीम रवाना हुई।

हम संविधान को मानते हैं, हमें न्याय मिलेगा- विधायक

वहीं बलौदाबाजार हिंसा मामले में लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ने के सवाल पर मीडिया ने बात की तो विधायक यादव ने कहा कि हम संविधान को मानने है, हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। अभी तक बलौदाबाजार मामले में चालान पेश नहीं हुआ है। चालान पेश होने के बाद हमें जरूर न्याय मिलेगा।

रायपुर की कोर्ट में विधायक देवेंद्र यादव को किया गया पेश।

17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

बलोदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को भिलाई से देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद से लगातार उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास आए और बयान लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।

Related Articles

Back to top button