Uncategorized

दुर्ग में हाइवा ने स्कूटी सवार पिता-बेटी को रौंदा:पहिए के नीचे आने से बेटी की मौके पर ही मौत, पिता जख्मी चालक फरार

By Dinesh chourasiya

सड़क दुर्घटना में मौत - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के बोरसी गांव का है।

दरअसल, शनिवार दोपहर को स्वाती पटेल (34) अपने पिता के साथ स्कूटी में महाराजा चौक की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान नवजवीन स्कूल के पास न्यू कलकत्ता स्वीट्स के सामने हाइवा क्रमांक CG 07 BR 8285 ने वाहन मोड़ा तो दोनों हड़बड़ा कर गिर गए। इससे स्वाती हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसके पिता दूर जा गिरे।

हादसे के बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

पिता का चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस और थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाइवा को जब्त कर स्वाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मॉर्चुरी भेज दिया है। घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद हाइवा चालक फरार

टीआई ध्रुव ने बताया कि, हादसे के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। जल्द ही हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button