Uncategorized

भिलाई में आपसी रंजिश में 2 भाइयों को बदमाशो ने मारा चाकू आंतें निकली बाहर छावनी पुलिस ने 4 आरोपियों का निकाला जूलूस, सीन रीक्रिएट भी कराया

By Dinesh chourasiya

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 में रविवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों पर कटर से हमला कर दिया। जिससे एक युवक की आंतें बाहर आ गईं। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर जुलूस निकाला और क्राइम सीन रिक्रिएट कराया।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि, रात 12 बजे उन्हें सूचना मिली की शास्त्री नगर साक्षरता चौक कैंप-1 में कुछ लोगों के बीच काफी विवाद हुआ है। कटर भी चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस।

दो भाइयों पर कटर से हमला

उन्होंने बताया कि, प्रतीक वासनिक पिता अनूप वासनिक के पेट में कटर लगने से आंतें बाहर आ गईं। प्रतीक को बचाने के लिए उसका भाई आया तो आरोपियों ने उसे भी कटर मार दिया। दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में एक को बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर।

पास के मोहल्ले में रहने वाले लड़कों ने किया हमला

शास्त्री नगर निवासी प्रतीक ने बताया कि, देर रात पुरानी रंजिश को लेकर शास्त्री नगर बुद्ध विहार निवासी शेरू, चरनू और राकेश सहित चार लड़के आए। आते ही वो लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। प्रतीक को मारता देख उसका भाई भी आया। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू मारा और भाग गए।

पुलिस ने रात 3 बजे तक दी दबिश

इससे पहले की आरोपी भागते छावनी थाना प्रभारी खुद पेट्रोलिंग में निकले। उन्होंने सूचना के आधार पर रात 3 बजे तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें एक आरोपी जिम के अंदर ताला लगाकर सो गया था। उसे वहां से पकड़ा गया। बाकी तीन आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुरुषोत्तम यादव, चरनू, राकेश साहू और तुषार निर्मलकर शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

पुलिस ने हथकड़ी लगाकर चारों आरोपियों को पूरे शास्त्री नगर एरिया में पैदल घुमाया। इस दौरान बदमाश कान पकड़कर अपने किए की माफी मांगते दिखे। क्राइम सीन के दौरान घायल के परिजनों रो-रोकर आरोपियों से पूछा कि उनके भाइयों ने क्या बिगाड़ा था, जो उनको चाकू मारा।

Related Articles

Back to top button