
अभी 600 बंद हुए है, आगे सभी मदरसे बंद कर दूंगा, हमें डॉक्टर और इंजीनियर चाहिए, मुल्ला नहीं’ : असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
By Dinesh chourasiya







सोनीपत: भाजपा के धुर हिंदुत्ववादी नेता और असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इन दिनों बतौर भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे अलग-अलग विधानसभाओं में प्रचार करते हुए जहां भाजपा सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू करा रहे हैं तो वही तत्कालीन कांग्रेस की सरकार की नीतियों पर भी करारा प्रहार कर रहे है। इसी कड़ी में हिमंता सरमा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि वे अपने राज्य के सभी मदरसों को बंद करने का इरादा रखते है।
विधानसभा चुनाव के बीच आज सोनीपत पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा “राहुल गांधी हमारे असम में आए थे। मुझको पूछ रहे थे कि आपने 600 मदरसा बंद कर दिया, आगे आपका क्या इरादा है? मैंने राहुल गांधी को बोला, अभी तो 600 बंद किया है, आगे जाकर सबको बंद कर दूंगा। यही हमारा इरादा है और कुछ इरादा नहीं है। हमें देश में मदरसा शिक्षा नहीं चाहिए, हमें डॉक्टर और इंजीनियर चाहिए, मुल्ला नहीं।”
कांग्रेस की गारंटियों पर असम मुख्यमंत्री ने कहा, ‘8 हजार 5 सौ रुपए खटाखट वाली गारंटी आपको याद है ही। वह गारंटी कोई काम में आई? हिमाचल में गारंटी देकर आए थे, काम में एक भी लागू हुई क्या? कांग्रेस की गारंटी पंचर टायर जैसी है।’




आगे उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने कर्नाटक में वादा किया, हिमाचल में वादा किया। कौन सा वादा निभाया है उन्होंने? हम बोलते हैं 21 सौ, रात-रात में बोल देते हैं 5 हजार। वह ऐसा करते हैं क्योंकि उनका कुछ है ही नहीं कि सरकार बनाकर वादा निभाना है। उनका तो एक ही काम है कि मैं बाप हूं तो बेटा को स्थापित करना है। अगर मां हूं तो बेटा को स्थापित करना है।
सरमा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल को भी निशाने पर लेते हुए कहा, ‘अभी क्यों नहीं बोलते संविधान की बात? अभी क्यों नहीं करते आरक्षण की बात? क्यों नहीं बोल रहे खटाखट की बात? क्या 3 महीने में ही भूल गए? इनका कुछ नहीं है। सरकार भाजपा की ही आएगी। दिल्ली में मां-बेटा, हरियाणा में बाप-बेटा। दिल्ली में उनकी पैकिंग हो चुकी है, हरियाणा में भी अब पैकिंग हो जाएगी इनकी।’ वहीं, चुनाव में आम आदमी पार्टी की चुनौती को असम CM ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अभी तिहाड़ से आए हैं। थोड़ा रेस्ट लेने दीजिए उनको।
असम में कांग्रेसियों ने पूछा कि आपने 600 मदरसे क्यों बंद किए। मैंने कहा कि मैं बाकी भी बंद कर दूँगा। भारत को डॉक्टर और इंजीनियर चाहिए, मुल्ला नहीं। देश में जो बाबर घूम रहे हैं, उन्हें बाहर करना होग




