
RAIPUR NEWS : पीएम मोदी के दौरे को लेकर DGP ने ली प्रदेश के आला अधिकारीयों की बैठक, सुरक्षा में तैनात होंगे 2 हजार से ज्यादा जवान
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक आहूत की गई। पुराने पुलिस हेडक्वाटर में हुई बैठक में DGP अशोक जुनेजा ने आला अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में अलग-अलग जिलों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे, इस बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा, बैठक ट्रैफ़िक की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई, पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार से अधिक बल तैनात किए गए हैं।







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस विभाग की बैठक सम्पन्न हो गई है। डीजीपी अशोक जुनेजा ने यह बैठक लिया है। बैठक में एडीजी स्तर के अधिकारियों के अलावा आईजी और डीआईजी लेवल के अफसर मौजूद रहे।




पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से 1500 पुलिस के अधिकारी और जवान पदस्थ रहेंगे। कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाके में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा।








