भिलाई में सरकारी चावल तस्करी का भंडाफोड़ लोगो ने पकड़ा 22 बोरी सरकारी चावल:गाड़ी चालक ने दिया बयान कहा गायत्री राइस मिल में बेचता है सरकारी चावल
By Dinesh chourasiya

वैशाली नगर थाना अंतर्गत वैकुंठ धाम में वहां के लोगों ने एक आटो को सरकारी चावल की तस्करी करते पकड़ा है। आटो में 22 कट्टा चावल लोड था। आटो चालक मनीष कुमार साव ने बताया कि वो सूरज साव के कहने पर इस चावल को जेवरा सिरसा स्थित गायत्री राइस मिल में बेचने जा रहा था।
छत्तीसगढ़ प्रदेश छात्र पालक संघ का प्रदेश अध्यक्ष नजरुल खान ने बताया कि जो चावल पकड़ा गया है वो वैकुंठधाम क्षेत्र लाया जा रहा था। वहां पर सूरज साव और नवीन सिंह नाम के दो युवकों का गोडाउन है। वहां सरकारी दुकान से चावल खरीदकर डंप किया जाता है। इसके बाद इसे ऑटो में लोड करके मिल में भेज दिया जाता है।







चावल लोड करके ले जाते हुए मनीष कुमार साव को वहां के लोगों ने पकड़ा है। इसके बाद वो लोग उसे वैशाली नगर थाने लेकर आए। यहां पर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
इसके बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए टीआई ने खाद्य विभाग को फोन किया। खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत बघेल वैशाली नगर थाने पहुंचे। उन्होंने चालक मनीष कुमार साव का बयान दर्ज किया।
इसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चावल को जब्त कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





जेवरा सिरसा में मिल में बेचता था चावल
आटो चालक मनीष कुमार साव ने बताया कि वो सूरज साव के कहने पर इस चावल को जेवरा सिरसा स्थित गायत्री राइस मिल में बेचने जा रहा था। सूरज साव उसे एक ट्रिप का 400 रुपए भाड़ा देता है। उसने बताया कि सूरज साव अपने गोडाउन से चावल को दो पहिया वाहन से आटो तक लाता है और लोड करके भेजता है। वो कभी भी आटो को गोडाउन के पास नहीं लगवाता है।





