Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर भाई को मार डाला:रस्सी से घोंटा गला; फिर चाकू से गर्दन काटकर जंगल में फेंका धड़

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवकों ने ‘क्राइम पेट्रोल’ सीरियल देखने के बाद अपने भाई की हत्या कर दी। इलाज के बहाने उसे चुरहागड़ा जंगल की ओर ले गए और वहां गला घोंट दिया। फिर चाकू से सिर काटकर शव फेंककर भाग निकले। वारदात कुनकुरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक लकड़ा शराब पीने का आदी था। शराब के लिए जमीन बेचने और नशे में आए दिन विवाद करने से उसके भाई परेशान थे। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 मौसेरे भाई और एक पड़ोसी भी शामिल है।

चुरहागड़ा जंगल में सिर कटी मिली थी अभिषेक की लाश।

12 सितंबर को मिली थी सिर कटी लाश

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, 12 सितंबर को चुरहागड़ा के जंगल में एक सिर कटी लाश मिली थी। मौके से नाइलोन की रस्सी और चाकू बरामद किया गया। शव की पहचान कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर निवासी अभिषेक लकड़ा के रूप में की गई।

भाइयों के साथ दिखा था आखिरी बार

पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि, अभिषेक को आखिरी बार 11 सितंबर को अभय एक्का (30), संदीप एक्का (41), निर्देष तिर्की (35) और अनूप लकड़ा (30) के साथ देखा गया था। इन सबको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट करने पर तोड़ दिया पैर

आरोपी अभय लकड़ा ने पुलिस को बताया कि, अभिषेक उसका मौसेरा भाई था। शराब पीकर आए दिन घर में मारपीट और गाली-गलौज करता था। 10 सितंबर को भी नशे में मेरे माता-पिता से बदतमीजी की। रोकने पर विवाद करने लगा। मारपीट करने पर अभय ने लकड़ी से हमला कर अभिषेक का पैर तोड़ दिया।

हत्या करने से पहले देखा क्राइम पेट्रोल शो

पुलिस केस होने के डर से अभिषेक को अस्पताल ना ले जाकर घर में ही बिठाए रखा। उससे छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए भाइयों ने क्राइम पेट्रोल शो देखा। तब तय हुआ कि, अभिषेक का सिर और धड़ अलग-अलग जगह पर फेकेंगे।

इलाज कराने की बात कहकर जंगल की ओर ले गए

साजिश के तहत 11 सितंबर की रात करीब 2 बजे वैद्य से पैर का इलाज कराने की बात कहते हुए वैन से उसे जंगल की ओर ले गए। चाकू और नाइलोन की रस्सी को पहले ही वाहन में रख लिया था। बीच रास्ते में आरोपियों ने अभिषेक का रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

चाकू से काटा गला, जंगल में फेंका धड़

लाश की पहचान छिपाने के लिए जंगल में ले गए और चाकू से गला काट कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। सड़क से धड़ को खींचते हुए जंगल के अंदर 50 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। उसका सिर हाथ से गिर गया, जो अंधेरा होने की वजह से नहीं मिला। रस्सी और चाकू छोड़कर सभी आरोपी घर चले गए। जिसके चलते पकड़े गए।

Related Articles

Back to top button