Uncategorized

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान एग्जिट पोल पर बैन, चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी

By Dinesh chourasiya

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के दौरान एग्जिट पोल के पब्लिकेशन पर रोक लगाई है। आयोग ने 3 सितंबर को इसका नोटिफिकेशन जारी किया।

ECI ने कहा कि बुधवार, 18 सितंबर को सुबह 7 बजे से शनिवार, 5 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से दोनों राज्यों के चुनावों के संबंध में एग्जिट पोल के पब्लिकेशन पर रोक लगाई गई है।

चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों का रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा

Related Articles

Back to top button