Uncategorized

छत्तीसगढ़ में मिड-डे मील खाने से 29 स्कूली बच्चे बीमार सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया दाल में मिली मरी हुई छिपकली   BEO बोले- दोषी पर होगी कार्यवाही

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बुधवार को मिड-डे मील खाने से 29 बच्चे बीमार हो गए हैं। उन्हें सिर दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद सभी को अमलीपदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भोजन बनाते समय दाल में छिपकली गिर गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मैनपुर के पीपल खुटा स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया। इस दौरान 30 छात्र भोजन करने के लिए बैठे। तभी एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर भोजन चेक किया गया तो उसमें मरी हुई छिपकली मिली

आधे से ज्यादा बच्चे कर चुके थे भोजन

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को भोजन छोड़ने के लिए कहा, लेकिन तब तक आधे से ज्यादा बच्चे खा चुके थे। इसके बाद प्रधान पाठक संतोष जगत ने पैरेंट्स से संपर्क किया। साथ ही डायल-108 से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पहले 23 छात्रों को, फिर 6 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

बीईओ महेश पटेल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पहले बच्चों का स्वास्थ्य है। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं इस संबंध में प्रधान पाठक को नोटिस देने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button