Uncategorized

By Dinesh chourasiya

भिलाई नगर निगम जोन 5 में प्रभारी सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 आरोपी राबिन सिंह एवं भास्कर दुबे को गिरफ्तार किया गया

दिनांक 30.08.2024 को नगर पालिक निगम भिलाई के जॉन 5 सेक्टर 06 के प्रभारी सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की राबिन सिंह एवं उसके साथी भास्कर दुबे के द्वारा दीपक देवांगन को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी फाइल को फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 359/2024 धारा 296, 351(2),221,132 बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखकर जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया गया है | जो आज दिनांक 04.09.2024 को श्री सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं श्री सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे भिलाई नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राबिन सिंह पिता अनिल सिंह एवं भाकर दुबे पिता हरि प्रसाद दुबे को आज दिनांक 04.09.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है |

Related Articles

Back to top button