दुर्ग जिले में गणेशोत्सव पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, नशा कर वाहन चलाने वाले का निरस्त होगा लाइसेंस
By Dinesh chourasiya

गणेश उत्सव के लिए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 12 बिंदुओं पर एडवाइजरी जारी की है। पर्व के दौरान दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त रखने को लेकर थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा-निर्देश दिया है। इसके अलावा हर प्रमुख पंडालों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। साथ ही नशेड़ियों के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने जिले के एएसपी सिटी, सीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी की बैठक लेकर एक युद्ध नशा के विरूद्ध अभियान के तहत वृहद स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में किसी प्रकार नशे की शिकायत नहीं मिलने की हिदायत दी। साथ ही नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए या मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया को अपनाने के लिए कहा। इसके अलावा गणेश पंडाल के लिए समितियों को नियत तिथियों में ही गणेश विसर्जन करने। देर रात तक किसी भी पंडाल में लाउड स्पीकर व डीजे नहीं बजाए जाने के संबंध में निर्देश दिए।







गणेश पंडाल रोड पर बनाने की अनुमति नहीं होगी: गणेश पंडाल के आसपास कोई भी व्यक्ति नशा कर उपस्थित नहीं होगा। गणेश पंडाल के पास अग्निशामक यंत्र एवं रेत की बाल्टी रखनी होगी। अवैध बिजली कनेक्शन एवं बिजली के खुले हुए तारों पर अनिवार्य रूप से टेपिंग की जाए। गणेश पंडाल रोड में नहीं बनाया जाएगा एवं वाहनों को भी बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े नहीं होंगे। गणेश पंडाल में डीजे संबंधित व आस-पास मेला लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है ।
सदस्यों को अपने नाम नंबर थाने दर्ज कराने होंगे गणेशोत्सव में प्रतिमा की सुरक्षा के लिए वॉलेंटियर नियुक्त करने होंगे। कार्यकम स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान पर निगाह रखा जाए। वाटरप्रूफ पंडाल लगाने की हिदायत। रात में गणेश पंडाल के पास कम से कम 2 वॉलेंटियर रहना अनिवार्य। कार्यक्रम स्थल में क्लोज सर्किट टीवी आवश्यकतानुसार रखें। समिति के सदस्यों की सूचि व मोबाइल नंबर थाना में दी जाए। गणेश पंडाल के पास सीसीटीवी लगाना आवश्यक है।




