Uncategorized

भिलाई में बाइक से बाइक टकराई एक की मौत:अपने ही रिश्तेदार की बाइक से टकराया, अस्पताल ले जाते समय मौत

By Dinesh chourasiya

मित्तु सांगा, मृतक - Dainik Bhaskar

भिलाई तीन थाना क्षेत्र के उमदा रोड में दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इसमें बाइक सवार मित्तु सांगा की मौत हो गई, वहीं उसके साथ बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिनी माता चौक खुर्सीपार निवासी मित्तु सांगा अपने दोस्त के साथ उमदा रोड से होते हुए भिलाई तीन की तरफ से आ रहा था। उसके साथ दूसरी बाइक में उसके रिश्तेदार थे। अचानक मित्तू की बाइक उसके रिश्तेदार की बाइक सेटकरा गई। सभी लोग रोड में जा गिए।

दुर्घटना में मित्तू और पीछे बैठे उसके दोस्त को चोट आई। साथ चल रहे रिश्तेदारों ने तुरंत 112 को फोन करके बुलाया। गंभीर चोट आने से मित्तू और उसके दोस्त तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मित्तू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मित्तू को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके दोस्त को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव

रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button