
Uncategorized
रायपुर में चलती ट्रेन से अलग हुए मालगाड़ी के 2 डिब्बे, टला रेल हादसा,
By Dinesh chourasiya
CG के रायपुर में सरोना से निकलकर मालगाड़ी रायपुर शहर की ओर जा रही थी। वहीं मोहबा बाजार के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे अलग हो गए….
रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अलग हो गए। गनीमत रहा कि डिब्बे पटरी से उतरे नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता है। यह घटना सरोना और सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। इधर खबर मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन को जोड़कर रवाना किया।




