Uncategorized

BIG BREAKING : नदी में गिरी काठमांडू जा रही यूपी की बस, 14 यात्री की मौत

By Dinesh chourasiya

नेपाल के तनहुन में सड़क दुर्घटना हो गई है. जिसमें काठमांडू के लिए जा रही यूपी की बस नदी में गिर गई है. घटना में 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. नेपाल पुलिस के मुताबिक 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है.

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई. अधिकारी के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं

दुर्घटना में 16 घायलों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है. बस पोखरा के मझेरी रिसॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रही थी. हादसे के समय बस में भारतीय यात्री सवार थे. हादसे की जानकारी के मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. जहां राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है. फिलहाल बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button