Uncategorized

भिलाई में महिला हेड कॉन्सटेबल ने की ठगी : मामा डिप्टी रेंजर हैं कहकर लिए 1.78 लाख, प्रधान आरक्षक के खिलाफ थाना छावनी में FIR दर्ज

By Dinesh chourasiya

 
महिला प्रधान आरक्षक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज - Dainik Bhaskar

भिलाई में एक महिला आरक्षक ने नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 78 हजार की ठगी की है। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक जब दंपती की नौकरी नहीं लगवा सकी तो पैसे भी वापस नहीं किए। इसके बाद छावनी थाने में महिला आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी अजय गुप्ता (50 साल) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महलिा प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता से काफी पहले से थी। 2 जून 2023 को मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम उनके घर आई थी। वहां उसने उसकी पत्नी किरण से मुलाकात की।

बातचीत के दौरान मोनिका गुप्ता उनकी बेटी पलक से मिली और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। किरण ने ने बताया कि वह नौकरी के लिए तैयारी कर रही है। मोनिका गुप्ता ने कहा कि उसकी वन विभाग में अच्छी पहचान है। वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवा देगी। मामा वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर हैं। उनकी बड़े अधिकारियों से अच्छी पहचान है। आपकी बेटी की नौकरी लगवा देंगे।

मोनिका गुप्ता ने कहा कि नौकरी के लिए 2 लाख रुपए लगेंगे। यह सुनने के बाद किरण गुप्ता ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया था, लेकिन मोनिका गुप्ता बार बार घर आती रही। किरण गुप्ता को पैसे देने के लिए मना लिया।

इस दौरान बेटी की नौकरी लग जाएगी इस आस में किरण गुप्ता ने 2 जून से 15 जून 2023 के बीच कुल 1,78,000 रुपए मोनिका को दे दिए, लेकिन उसके बाद से आज तक उसने ना पैसा लौटाया ना नौकरी लगवाई।

एक लाख का चेक दिया वह भी बाउंस

पीड़ित परिवार ने पैसे देने का दबाव बनाया तो मोनिका गुप्ता ने सिक्योरिटी के रूप में 1 लाख रुपए का चेक दिया। जब अजय गुप्ता ने अपने अकाउंट में उस चेक को लगाया तो वह बाउंस हो गया।

झूठे केस में फंसा देने की दी धमकी

चेक बाउंस होने के बाद अजय गुप्ता ने मोनिका गुप्ता को कहा कि अगर वो पैसा नहीं वापस करेगी तो वो पुलिस में जाएंगे। इतना सुनने के बाद वह खुद उन्हें पुलिसिया खौफ दिखाने लगी। उसने उन्हें धमकी दी कि वो उन्हें कोई रकम वापस नहीं करेगी जो करना है कर ले।

थाने जाओगे तो वो खुद उन्हें झूठे केस में फंसवा देगी। इसके बाद दंपति ने छावनी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button