Uncategorized

दुर्ग जिले  में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के 4 आरोपी दबोचे गए कुछ दिन पहले पिकअप में गांजा छोड़कर भाग गए थे, 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 5 दिन पहले यह आरोपी गांजा लेकर जा रहे थे। लेकिन पुलिस के आने पर गांजा लोड पिकअप को कचांदुर के सुनसान एरिया में छोड़कर भाग गए थे। जहां से 104 पैकेट गांजा जब्त किया गया था।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, 13 अगस्त 2024 को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि कचांदुर के गौठान खार से कुछ दूरी पर दो गाड़ियां लावारिस हालत में खड़ी है। दोनों गाड़ियों का नंबर एक है। जब उन वाहनों की तलाशी ली गई, तो एक गाड़ी से गांजा मिला था।

पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर।

गाड़ी के अंदर बना था गुप्त चैंबर

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि, जो गाड़ियां जब्त की गई है। उसके नीचे एक गुप्त चैंबर बनाया गया है। उसके अंदर गांजा के पैकेट रखे गए हैं। पुलिस ने वाहन सीजी 4 J 4787 में ट्राली के नीचे बने चैंबर के अंदर 104 पैकेट गांजा जब्त किया था। जिसका वजन 112 किलोग्राम है। पुलिस ने वाहन सहित 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

  1. संतोष यादव (30) निवासी भटगांव, देवार बस्ती जेवरा सिरसा दुर्ग।
  2. हरदीप सिंह उर्फ गोगे (34) खुर्सीपार जोन 3 भिलाई।
  3. राजेश साहू (27) निवासी रावण भाठा जामुल।
  4. राहुल गायकवाड़ (18) निवासी भटगांव भाठापारा सतनामी बस्ती जेवरा सिरसा दुर्ग।

Related Articles

Back to top button