भिलाई के सुपेला में चाकू चापड़ लेकर घूम रहे दो युवक पकड़ाए आरोपि को 25 27आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल
By Dinesh chourasiya








दिनांक 26.07.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्लॉटर हाउस, सुपेला के पास दो व्यक्ति अपने-अपने हाथों में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों एवं कचरा फेंकने वाले लोगों को हथियार लहराकर डरा-धमका रहे हैं।
सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना नाम एस. जोसवा राज एवं बी. डेविड बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक बड़ा धारदार हथियार एवं एक चापड़ बरामद हुआ, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
आरोपियों का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया




आरोपी का नाम :
1. एस. जोसवा राज, उम्र 22 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
2. बी. डेविड, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलगु पारा, सेक्टर-06, भिलाई।
1. एक बड़ा धारदार हथियार।
2. एक चापड





