
भिलाई में गणेश पंडाल के पास दो लोगों ने युवक को मारा चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल
By Dinesh chourasiya
वैशाली नगर थाना अंतर्गत देर रात चाकूबाजी की घटना हुई। इस दौरान दो बदमाशों ने मिलकर धारदार हथियार से एक युवक पर हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी मंे कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 351 (2), 118(1), 118(2), 109, 3(5) अपराध दर्ज कर लिया है। रामनगर गायत्री मंदिर के पीछे निवासरत अर्जुन ताम्रकार (54 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की रात 11.30 बजे उसका पुत्र हर्ष ताम्रकार सेलून के पास गणेश पंडाल के सामने परदेशी चौक पर खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के रहने वाले यूसुफ खान और संजू यादव आए और बिना कारण के हर्ष से गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हर्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।











