Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दो नए रेलवे लाइनों को मिली मंज़ूरी सीएम साय ने रेल मंत्री का सहित pm मोदी का जताया आभार

By Dinesh chourasiya

रायपुर – प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा।

रेलवे मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button