छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सभा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रात दिन लगे रहे नेता और कार्यकर्ता

By Dinesh chourasiya

 

 बिलासपुर। आज बिलासपुर में हुई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की विशाल आमसभा एक तरह से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का शंखनाद ही माना जाएगा

इस आयोजन की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव, पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, और विधायक द्वय डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और श्री रजनीश सिंह तथा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम बीते चार-पांच दिनों से दिन रात जुटी हुई थी।

आज के आयोजन की सफलता को भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। शायद इसीलिए साइंस कॉलेज के मैदान को छोड़कर रेलवे के फुटबॉल मैदान में सभा और बारिश की तैयारियों को देखते हुए तगड़े इंतजाम किए गए थे

पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत रेलवे क्षेत्र के धुरंधर भाजपा नेता श्री रामाराव, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री अशोक विधानी, उप नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह और भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा की पूरी टीम ने इसे सफल बनाने के लिए अपनी कमर कस रखी थी।

और आज की सभा का नजारा तथा वहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश खरोश देखकर ऐसा लग रहा था कि पार्टी इस सभा के आयोजन के पीछे मौजूद राजनीतिक उद्देश्य को हासिल करने में काफी हद तक सफल रही है।

Related Articles

Back to top button