Uncategorized

भिलाई में तिरंगा यात्रा में रिकेश सेन बने ‘सलमान खान’, भाग्यश्री को पहनाई फ्रेंड्स लिखी हुई टोपी

By Dinesh chourasiya

 भिलाई से भाजपा विधायक रिकेश सेन बुधवार को एक्टर सलमान खान के रूप में नजर आए। वह साइकिल चलाते हुए मंच पर पहुंचे। वहां उन्होंने मूवी ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री को बाकायदा फ्रेंड्स लिखी टोपी पहना दी।

विधायक सेन ने पहले डांस किया। फिर हीरोइन के चारों तरफ साइकिल चलाते हुए घूमे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो मूवी के गाने, ‘मेरे सवालों का जवाब दो…’ के साथ वायरल हो रहा है। हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री भाग्यश्री भिलाई पहुंची थीं।

तस्वीरों में देखिए विधायक का अंदाज…

विधायक रिकेश सेन मंच पर साइकिल चलाते हुए अभिनेत्री भाग्य श्री के पास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने उनके चारों ओर साइकिल भी चलाई।
हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक खुली गाड़ी में अभिनेत्री भाग्य श्री के साथ निकले और लोगों का अभिवादन किया।
कार्यक्रम के दौरान हीरोइन भाग्यश्री ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से इसे घर में फहराने की अपील की।
कार्यक्रम में मंच पर मूवी के गाने के बीच विधायक रिकेश सेन ने अपनी कैप उतारी और अभिनेत्री भाग्य श्री को पहना दी।

आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा रैली

दरअसल, 9 से 15 अगस्त तक देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे लेकर 14 अगस्त को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बड़ी तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में हीरोइन भाग्यश्री भी शामिल होने पहुंची थीं।

यह रैली वैशाली नगर के कई क्षेत्रों से होते हुए बैंकुठधाम पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अभिनेत्री भाग्य श्री ने लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की। वहीं बड़ी संख्या में लोग, समर्थक और कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए।

कुर्ता पैजामा छोड़ जींस शर्ट में नजर आए विधायक

विधायक रिकेश सेन का पहनावा अक्सर सफेद कुर्ता और पैजामा होता है, लेकिन तिरंगा यात्रा में भाग्यश्री के आने पर वह अलग ही अंदाज में दिखे। जींस और शर्ट पहने हुए नजर आए। विधायक के नए तेवर को देखकर उनके समर्थक ताली बजाते हुए नजर आए।

Related Articles

Back to top button