Uncategorized

रायपुर में : कोलकाता रेप मर्डर केस में रायपुर के जूनियर डॉक्टर बैठे हड़ताल पर, अंबेडकर अस्पताल की OPD सेवाएं ठप

By Dinesh chourasiya

CG : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और फिर हत्या के विरोध में रायपुर के जूनियर डॉक्टर एक दिवसीय हड़ताल पर है। अंबेडकर अस्पताल में आज 14 अगस्त को OPD की सभी सेवाएं बंद की गई है । हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में काम हो रहा है।
घटना के विरोध में डॉक्टर पहले से ही काली पट्‌टी बांधकर काम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने इसे लेकर कैंडल मार्च भी निकाला गया  था। और आज करीब 300 जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल में काम बंद करने का फैसला लिया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इसकी पुष्टि की है।एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और जनरल सेक्रेट्ररी नवीन कुमार कोठारी ने बताया कि, हमारी मांग है कि, सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स एंड हेल्थ एस्टेब्लिशमेंट प्रोटेक्शन एक्ट पूरे देश में लागू की जाए। अस्पताल में CCTV लगे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनाती हो। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।।

Related Articles

Back to top button