दुर्ग जिले के 4 अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग का छापा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 अस्पतालों पर तालाबंदी की
By Dinesh chourasiya
ओम क्लीनिक पोटिया कला दुर्ग, जैमिनी हॉस्पिटल पोटिया चौक आदर्श नगर दुर्ग, केयर हॉस्पिटल कोहका रोड भिलाई, ओम हॉस्पिटल मानवीय नगर दुर्ग, भाटिया डेंटल हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब जीई रोड दुर्ग में छापेमारी की गई। नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला के मुताबिक यहां से लगातार शिकायतें मिल रही थी। नर्सिंग होम एक्ट के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
ओम क्लीनिक और भाटिया डेंटल हॉस्पिटल बंद करने के निर्देश







निरीक्षण के दौरान ओम क्लीनिक और भाटिया डेंटल हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब को बिना नर्सिंग होम एक्ट लाइसेंस के संचालित पाया गया। उनसे लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वहां स्टाफ नहीं दे सका। इस तरह दोनों हॉस्पिटल ने नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन किया। उन्हें तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।
फीमेल वार्ड में मेल मरीज एडमिट कर इलाज
नर्सिंग होम एक्ट की टीम जब पोटिया चौक आदर्शनगर दुर्ग स्थित जैमिनी हॉस्पिटल पहुंची तो वहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। वहां मेल-फीमेल वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्थित पाया गया। फीमेल वार्ड में पुरुष मरीज को भर्ती पाया गया। इसके साथ ही आयुष्मान और अन्य सुविधाओं की कमियां पाई गईं।





बिना पर्यावरण NOC के संचालित है केयर हॉस्पिटल
नर्सिंग होम एक्ट की टीम जब कोहका रोड स्थित केयर हॉस्पिटल पहुंची तो पाया कि वहां मरीजों को वार्ड तक लाने ले जाने के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। जब उनसे अस्पताल से जुड़े दस्तावेज लेकर जांच की गई तो उनके पास पर्यावरण की NOC नहीं मिली।
इसके साथ ही वहां जो स्टाफ नर्स कार्यरत थीं उनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं थी। सभी हॉस्पिटल और क्लीनिक को नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोटिस जारी कर तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है।




