Uncategorized

दुर्ग में युवक को पहले लाठी से पिता  फिर चाकू से उतरा मौत के घाट शरीर पर मिले गहरे जख्म के निशान, पुलिस ने 4 संदेहियों को  लिया हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आपसी विवाद के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 20 साल शुभम बांदे के ऊपर चाकू से कई वार किए। - Dainik Bhaskar
 दुर्ग जिले में आपसी विवाद के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 20 साल शुभम बांदे के ऊपर चाकू से कई वार किए। उसे लहूलुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बोरसी भाटा वार्ड 50 में हुई है। यहां के निवासी शुभम बांदे टाइल्स लगाने का काम करता है। सोमवार की रात उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया।

गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया

विवाद इतना बढ़ गया कि उन युवकों ने शुभम को चाकुओं से गोद दिया। जब आसपास के लोंगो को इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने बताया कि शुभम की बेरहमी से हत्या की गई है। पहले उसे आरोपियों ने लाठी से जमकर मारा, फिर चाकू से वार किया है। उसके शरीर पर चाकू घोंपने और डंडे से वार के कई निशान हैं।

4 संदेहियों से की जा रही पूछताछ

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पद्मनाभपुर थाना प्रभारी और सीएसपी दुर्ग पूरी टीम के साथ पहुंचे थे। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने रातभर छापेमारी कर 4 संदेहियों को पकड़ा है। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button