
दुर्ग| बुधवार को दुर्ग के 9 वार्डों वार्ड 41 से 49 तक के लिए विवेकानंद भवन में जनसमस्या निवारण शिविर लगा, जिसमें 215 आवेदन मिले। 77 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 138 आवेदनों को विभागीय अफसरों को कार्यवाही के लिए भेजा गया। सभी शिविरों में काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं व शिकायतें लेकर पहुंचे। सफाई, राशन कार्ड, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। मेयर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने विभाग के काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। इस दौरान एमआईसी मेंबर संजय कोहले, दीपक साहू, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रकाश जोशी, महेश्वरी ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।




