छत्तीसगढ़

breaking news: राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में किया बड़ा फेरबदल.. नगर निगम दुर्ग के आयुक्त होंगे..

रायपुर। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश कुमार, अब नगर निगम दुर्ग के आयुक्त होंगे तथा नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर को नगर निगम बिरगांव का आयुक्त बना दिया गया है। नगर निगम दुर्ग के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं।

नगर निगम बिलासपुर जैसे बड़े क्षेत्र के आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी अब नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त होंगे। राज्य सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है जिसके बाद यह नई नियुक्तियां की गई है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण की यह सूची जारी की गई है। इस आदेश में जिला पंचायत राजनांदगांव  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें यहां से अपर कलेक्टर बनाकर रायपुर जिला भेज दिया गया है। नगर निगम बिरगांव के आयुक्त श्रीकांत वर्मा, संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर बनाए गए हैं। सरगुजा की अपर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाई गई हैं।

इसके अलावा इस स्थानांतरण आदेश से साथ संयुक्त कलेक्टर और चार डिप्टी कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। दुर्ग जिले का कोई भी संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर अभी स्थानांतरण आदेश से प्रभावित नहीं हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button