Uncategorized

भिलाई में पंडित प्रदीप के पंडाल से लड़की गायब मां को झूठ बोलकर पंडाल के बाहर निकली और प्रेमी के हो गई रफू चक्कर 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान एक 17 साल की किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 28 जुलाई दोपहर एक बजे की है। कोहका क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडिम पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंची थी। कथा के दौरान उसने अपनी मां को बोला की उसकी सहेली दूसरे पंडाल में बैठी है वो उससे मिलकर आ रही है। इसके बाद वो वापस अपनी मां के पास नहीं आई।

कथा सुनने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किशोरी भागी

कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। उसने परिवार को लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने उसका काफी पता किया। पुलिस में भी सूचना दी। जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो उन्होंने 30 जुलाई को भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लड़की की पताशाजी कर रही है।

प्रेमी के साथ भागने की आशंका

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी। जिस तरह से वो मां को झूठ बोलकर गई है, इससे ऐसी आशंका है कि उसका किसी लड़के साथ प्रेम संबंध था और उसी के साथ वो कही चली गई है। उनका कहना है कि वो लड़की पता तलाश में टीम को भेज दिए हैं। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

पंडाल से तीन महीलाओं की चेन पार

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान चेन स्नेचर काफी सक्रिय थे। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचरों ने तीन महिला भक्तों को अपना शिकार बना लिया। उन्होंने तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी। आरोपियों में महिला भी शामिल है। भिलाई नगर पुलिस ने चेन स्नेचिंग करते हुए एक महिला को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button