Uncategorized

भिलाई के ACC सीमेंट में करंट लगने से मजदूर की मौत काम के दौरान हाई वोल्टेज करंट से झुलसा, 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में ACC सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह काम के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर हाई वोल्टेज करंट से पूरी तरह झुलस गया है। कर्मचारियों ने उसे तुरंत स्पर्श हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मो. आबिद (28 साल) के रूप में हुई है। जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 विश्वकर्मा चौक में रहता था। ACC सीमेंट में पिछले 10-12 साल से इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहा था। घर में उसके 2 बच्चे और पत्नी हैं।

एसीसी सीमेंट के गोडाउन में पड़ा आबिद का शव

करंट सप्लाई ठीक करते वक्त हादसा

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आबिद रोज की तरह काम पर फैक्ट्री गया था। सुबह 9-10 बजे के बीच वो गोडाउन में करंट सप्लाई की खराबी ठीक कर रहा था। उसने उस समय सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया, जिससे वो करंट की चपेट में आ गया।

शव को स्पर्श हॉस्पिटल की मरचुरी में रखवाया गया।
शव को स्पर्श हॉस्पिटल की मरचुरी में रखवाया गया।

करंट लगने के दौरान उसे किसी ने नहीं देखा। वह पूरी तरह से झुलस गया और उसका शरीर काला पड़ गया है। जामुल पुलिस को दी गई। जामुल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button