
ओडिशा के कटक में कामाख्या एक्सप्रेस के11 एसी कोच पटरी से उतरे, यात्री सुरक्षित; मेडिकल और इमरजेंसी टीम भेजी गई
By Dinesh chourasiya
ओडिशा के कटक में रविवार को बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) डिरेल हो गई। इस दौरान 11 AC कोच पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 11:54 बजे नेरगुंडी स्टेशन के पास हुआ।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ अशोक मिश्रा ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI ने जो विजुअल्स जारी किए हैं, उसमें मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है।







घटना स्थल पर मेडिकल और इमरजेंसी टीम भेजी गई है। इसके अलावा एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी जल्दी मौके पर पहुंचने वाले हैं।
जांच के बाद ट्रेन के डिरेल होने की वजह सामने आएगी। मिश्रा ने बताया कि अभी हमारी प्राथमिकता उन ट्रेनों का रूट बदलना है, जो एक्सीडेंट की वजह से ट्रैक पर खड़ी हैं।
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने X पर लिखा सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खुशी है।




हादसे के बाद की 3 तस्वीरें…



22 जनवरी को पुष्पक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी महाराष्ट्र के जलगांव में 22 जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने की अफवाह सबसे पहले एक चायवाले ने फैलाई थी

————————————————




