
दुर्ग – बिहार के यात्रियों को राहत, चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें दुर्ग से छपरा समेत कई जगहों के मुसाफिरों को मिलेगी सुविधा, रेलवे ने दी मंजूरी
By Dinesh chourasiya
रेलवे बोर्ड ने गर्मी में यात्री ट्रेनों में वेटिंग और भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी हैं। रेलवे ने उन रूटों के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जहां लोगों की भीड़ और वेटिंग ज्यादा है।
SECR से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से यूपी-बिहार को जोड़ने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्ग से छपरा के बीच चलाई जाएगी। ये सप्ताह में 3 फेरे लगाएगी। यह गाड़ी दुर्ग से 08795 नंबर के साथ बनकर चलेगी, तो वहीं छपरा से 08796 नम्बर बनकर छूटेगी।







रेलवे के मुताबिक 08795 दुर्ग-छपरा समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 15, 22 और 29 अप्रैल 2024 को अपने निर्धारित समय रात 10 बजकर 20 मिनट पर छूटेगी और अगले दिन शाम 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
इसके साथ ही छपरा से 08796 छपरा-दुर्ग समर स्पेशल बनकर छपरा से 16, 23 और 30 अप्रैल 2024 को निर्धारित समय शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर छूटेगी और फिर अगले दिन रात सवा 10 बजे पहुंचाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एस.एल.आर/एसएलआरडी, 2 सामान्य, 14 स्लीपर, 3 एसी-III, 1 एसी -II सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
दुर्ग छपरा दुर्ग स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल





दुर्ग से पटना के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गर्मी के मौसम में दुर्ग से पटना के बीच 3 फेरों के लिए समर स्पेशल वीकली ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से 19, 26 अप्रैल व 03 मई 2024 को 08793 नंबर के साथ पटना के लिए दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।
इसी तरह पटना से 20, 27 अप्रैल तथा 04 मई को 08794 नं के साथ दुर्ग के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 2 सामान्य, 14 स्लीपर, 3 एसी थ्री और 1 एसी-2 सहित कुल 22 कोच होंगे।
दुर्ग से पटना के पीच स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

जबलपुर एवं कन्याकुमारी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इसके साथ ही रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए जबलपुर और कन्याकुमारी के बीच एक सुपर फास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन केवल 15 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
यह ट्रेन जबलपुर से कन्याकुमारी के लिए 02122 नंबर के साथ दिनांक 18 अप्रैल’ से 25 जुलाई’ 2024 तक हर गुरुवार चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी कन्याकुमारी से जबलपुर के लिए 02121 नंबर के साथ दिनांक 20 अप्रैल’ से 27 जुलाई’ 2024 तक हर शनिवार चलेगी । इसमें 11 एसी-3, 2 एसी-2, 5 स्लीपर, 2 एसएलआर और 2 ब्रेक वैन सहित कुल 22 कोचों लगेंगे।





