
Uncategorized
BIG BREAKING : भारत ने टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम…
By Dinesh chourasiya







भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया, इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों के लक्ष्या दिया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर फाइनल में खिताब अपने नाम किया।
विराट कोहली के दमदार अर्धशतक और अक्षर पटेल-शिवम दुबे की अहम पारियों ने जहां टीम इंडिया को 176 के दमदार स्कोर तक पहुंचाया, वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने आखिरी वक्त पर टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 171 रन पर रोक दिया. इसके साथ ही 17 साल बाद टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का का खिताब अपने नाम कर लिया और ऐसा करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई.




