Uncategorized

मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री, शिवराज-खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री:24 राज्यों से 71 मंत्री बनाए, 30 कैबिनेट और 36 राज्य मंत्री; 5 को स्वतंत्र प्रभार

By Dinesh chourasiya

नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली।

इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री बनाए गए। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हुए। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button