भिलाई में फैक्ट्रियों से निकले कबाड़ में लगी आग:फायर ब्रिगेड़ की 4 गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं
By Dinesh chourasiya
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, उन्हें दोपहर 12 बजे सूचना मिली थी कि, उम्दा के किसी फैक्ट्री में आग लगी है। एक टीम को वहां रवाना किया गया। जब टीम पहुंची तो देखा कि वहां एक बड़े से मैदान में कई कंपनियों से निकलने वाले कचरे को डंप किया गया है। किसी ने उस कचरे में आग लगा दी है।

फैक्ट्री तक फैल सकती थी आग







कचरा काफी बड़े मैदान में भारी मात्रा में डंप था। उसमें लगी आग काफी भयावह रूप ले चुकी थी। इसके बाद चार दमकल गाड़ी पानी मंगवा कर उसकी मदद से आग को बुझाया गया। यदि समय रहते आग को ना बुझाया जाता, तो यह किसी कंपनी तक भी पहुंच सकती थी। इस दौरान दुर्ग पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
फैक्ट्री संचालकों की बड़ी लापरवाही आई सामने
इस मामले में फैक्ट्री संचालकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्हें वहां से निकलने वाले कचरे को सही जगह डिस्पोज करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने पूरा कचरा एक मैदान में डंप कर दिया। कई कंपनियों का कचरा एक ही जगह पर डंप होने से वहां काफी बड़ा आकार ले चुका था। गर्मी के मौसम में अचानक आग लगने से उसने बड़ा रूप ले लिया।








