Uncategorized

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर मानसिक रोगी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट 

By Dinesh chourasiya

नेवई थाना अंतर्गत बीती रात मानसिक रोगी की उसके मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल घटना से पहले मानसिक रोगी मुक्तानंद यादव ने अपने मौसेरे भाई दीपक यादव के पिता के साथ हाथापाई कर दी। यह बात आरोपी दीपक को नागवार गुजरी। गुस्से में आकर दीपक ने लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्रकरण में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक मुक्तानंद यादव (45 वर्ष) मूलत: ग्राम मुढ़पार उतई का रहने वाला था। हाल में वह टंकी मरोदा में रह रहा था। वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। सोमवार को मुक्तानंद किसी बात को लेकर आरोपी दीपक के पिता धनुष यादव से भिड़ गया और उनके साथ हाथापाई कर दी। मानसिक रोगी होने की वजह धनुष ने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बात की जानकारी जब उसके बेटे दीपक यादव को लगी तो उसने बदला लेने की ठान ली। रात करीब 11.30 बजे उसे मुक्तानंद घर के पास बने चबूतरे पर बैठा मिल गया। इसके बाद दीपक ने अपने साथी संतोष साहू के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बीच जब उसके शरीर से कोई हलचल नहीं हुई तो उसे छोड़कर दोनों भाग गए।

Related Articles

Back to top button