Uncategorized
CG में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 24 लाख की ठगी, खेल का मास्टर माइंड नागपुर से गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
प्रार्थियों ने रिपोर्ट पर बताया कि उनसे दल्लीराजहरा निवासी आरोपी डुलेश कुमार साहू और उसके दोस्तों ने मिलकर 24 लाख रुपये की रकम रेलवे में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर ली. लेकिन नौकरी नहीं लगाई. इसके बाद वे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. मामले में एक माह पूर्व गुरूर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो वहीं पूरे खेल का मॉस्टर माइंड अंकुश मिश्रा को नागपुर से गिरफ्तार किया है.












