Uncategorized

भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ठेका कर्मी ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में नहीं लिखा खुदकुशी का कारण, पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

मृतक भावेश निर्मलकर - Dainik Bhaskar

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा संचालत सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कार्यरत ठेका कर्मी भावेश निर्मलकर (24 साल) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक भवेश निर्मलकर ने रविवार दोपहर अपने ढौर गांव स्थित घर में फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, लेकिन उसमें खुदकुशी करने का कारण नहीं लिखा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी नौकरी से मिलने वाली पीएफ और अन्य रकम को उसके घरवालों को दे दिया जाए।

पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी पहुंचे परिजन

जामुल पुलिस ने शव का पंचमाना कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण जानने के लिए परिजनों और उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button