Uncategorized

कन्हैया कुमार पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला, सख्श ने माला पहनाने के बाद मारा थप्पड

By Dinesh chourasiya

 

Kanhaiya Kumar Attacked during election campaign
 

 

कन्हैया कुमार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। ब्रह्मपुरी के घोंडा विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर हमला हो गया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर एक शख्स ने माला पहनाने के बहाने हमला कर दिया। कन्हैया कुमार की टीम का आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी का हाथ है, हमलावर मनोज तिवारी के करीबी हैं।

पप्पू यादव ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, “कन्हैया कुमार जी पर दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर बीजेपी ने अपनी कब्र खोद ली। यह अत्यंत दुःखद और शर्मनाक है। दिल्ली की महान जनता सातों सीटों पर अब बीजेपी की जमानत ज़ब्त कर ज़ोरदार जवाब देगी!”

Related Articles

Back to top button