छत्तीसगढ़ में 2 बच्चों को ट्रक ने रौंदा:सड़क किनारे बस का कर रहे थे इंतजार, नशेड़ी ड्राइवर ने चढ़ा दी गाड़ी नशेड़ी ड्राइवर को पुलिस ने लिया हिरासत में ट्रक भी जब्त
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बहन की शादी के बाद रायपुर चौथिया जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। पूरा मामला जालबांधा थाना क्षेत्र के बाजार अतरिया का है।
मिली जानकारी के मुताबिक घोटवानी निवासी लेखू वर्मा के बेटे मयंक वर्मा (17) और उसके मामा राजेश वर्मा के बेटे सुमित वर्मा (14) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बच्चे का शव ट्रक के नीचे फंस गया था।







समझाइश देने के बाद चक्काजाम खत्म
ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर जक्काजाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की कतार लग गई। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोगों को समझाइश देने के बाद चक्काजाम खत्म किया।
क्रेन की मदद से निकाली गई लाश




प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक ड्राइवर नशे में धुत्त था, इसलिए ये बड़ी दुर्घटना हुई है। एक बच्चा ट्रक के नीचे फंस गया था, जिसे क्रेन की मदद से निकाली गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा
वहीं इस मामले में खैरागढ़ SDOP लालचंद महाले ने कहा कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




