भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी से तलाक के चक्कर में किया सुसाइड 7 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा , छावनी पुलिस जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुमित कुमार गिरी है। वो जागृति चौक कैंप का रहने वाला था। सुमित ने अपने सुसाइड नोट लिखा है कि 2019 में उनकी शादी हुई। उनके दो बच्चे हैं। उसके बाद से उसकी और उसकी पत्नी की नहीं बनी। वो उससे तलाक लेना चाहती थी। उनका तलाक का केस दुर्ग कोर्ट में चल रहा था। 9 मई को उसके केस की पेशी थी, लेकिन उसी दिन उसने सुसाइड कर लिया है।
सुसाइड लेटर में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। आत्महत्या की सूचना पकर छावनी पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में उसके शव का पीएम किया गया।







पति पत्नी दोनों करते थे नौकरी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमीत अम्बिकापुर में एक निजी कम्पनी में जॉब करता था। वहीं उसकी पत्नी भिलाई में जॉब करती थी। सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था। जबकि सुमित की पत्नी उसे तलाक नहीं देना चाहती थी।




