Uncategorized

CG में महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू की कार्यवाही दुर्ग भिलाई सहेली और अलंकार ज्वेलर्स में मारा छापा…प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी छाpa

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में सराफा व्यापारियों के निवास और दुकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड मारी है. सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक की दुकान और निवास पर सुबह-सुबह पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पूछताछ कर रही है. अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के निवास पर पहले भी आईडी और ईडी की टीम छानबीन कर चुकी है.

महादेव सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम कांकेर-चारामा के वार्ड नंबर 13 स्थित हवलदार विजय पांडे के घर सुबह पांच बजे पहुंची. लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण बाहर ही टीम के सदस्य खड़े होकर किसी सदस्य के आने का इंतजार कर रहे हैं. महादेव सट्टा एप मामले में कांकेर में यह ईओडब्ल्यू की पहली बार कार्रवाई है.

Related Articles

Back to top button