Uncategorized

भिलाई में थाना प्रभारी के सामने युवक ने थाने में दो आरक्षकों की कर दी पिटाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की 

By Dinesh chourasiya

भिलाई के वैशाली नगर थाने में पदस्थ आरक्षक नियाज खान और गितेश्वर निर्मलकर से आपसी विवाद के कारण अशोक राउत ​नामक युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट थाना प्रभारी ममता अली शर्मा के सामने की गई। मामले में नियाज की शिकायत पर वैशालीनगर पुलिस ने स्कूटी सीजी 07 एआर 4111 के चालक अशोक राउत के खिलाफ धारा 186, 279, 294, 323, 353, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना थाना परिसर की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नियाज की ड्यूटी मर्ग पंचनामा में लगाई गई थी।

सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में वह अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था। तभी आरोपी अशोक स्कूटी से वहां आया। खड़ी गाड़ी सीजी 07 एल 2041 को पीछे से ठोकर मार दी। एक्सीडेंट करने के बाद आरोपी आरक्षक नियाज से बदसलूकी करने लगा। जब आरक्षक ने उसे समझाइश देने का प्रयास किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच थाना प्रभारी ममता अली शर्मा, प्रधान आरक्षक राजू सिंह और आरक्षक गितेश्वर निर्मलकर थाने से बाहर निकले। बीच-बचाव करने लगे। आरोपी अशोक ने आरक्षक गितेश्वर निर्मलकर से मारपीट शुरू कर दी। उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे गितेश्वर के दाहिने हाथ में चोट आई। थाना प्रभारी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

आरोपी ने पिता को घर से बेदखल किया, थाने में शिकायत हो चुकी थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी अशोक राउत आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ उसके ही पिता ने भी सप्ताहभर पहले शिकायत की थी। पिता का कहना था कि उसका बेटा झगड़ालू है। इसके चलते वे उससे अलग रहते है। बेटा-बहू ने उसके घर में घुसकर कब्जा कर उन्हें बेदखल कर दिया है। इसके कारण वे लंबे समय से अपने घर को छोड़कर बाहर रहने को मजबूर है।

Related Articles

Back to top button