Uncategorized

दुर्ग रेलवे स्टेशन मे बाबा भीम राव अंबेडकर की तस्वीर फेंकने वाली सीटीआई पर FIR दर्ज : अनुयायियों ने मोहन नगर थाने, कलेक्ट्रेट और रेलवे स्टेशन पर जमकर किया प्रदर्शन, सस्पेंड करने की भी मांग रखी 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मुख्य टिकट निरीक्षक के कार्यालय से बाबा भीम राव अंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अंबेडकर के अनुयायियों ने महिला टीटीई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरपीएफ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सस्पेंड करने की भी मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अंबेडकर की तस्वीर को हटाकर कचरे के डिब्बे में फेंक दिया गया था। सीटीआई वीपी नायडू से सफाई कर्मियों ने आपत्ति जताई, तो फिर से फोटो को उठाकर उसी जगह पर लगा दिया गया। अंबेडकर जयंती बोलकर मिठाई भी बांटी गई। घटना का पता लगते उनके अनुयायियों ने स्टेशन पहुंचकर इसका जमकर विरोध किया।

देर रात मोहन नगर थाने पहुंचे थे अनुयायी

अंबेडकर के अनुयायी मंगलवार दोपहर स्टेशन पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहन नगर की प्रोबेशनर डीएसपी आकांक्षा पांडेय भी स्टेशन पहुंची। उसके बाद उन्हें शिकायत लेकर भेज दिया गया। काफी देर बाद जब एफआईआर नहीं हुआ तो रात में सभी मोहन नगर थाने पहुंच गए। देर रात थाने में घेराव जैसा माहौल बन गया।

फिर स्टेशन पर दिया धरना

बुधवार को भारी संख्या में अंबेडकर के अनुयायी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां से दुर्ग स्टेशन और जीआरपी थाने के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि सीटीआई वीपी नायडू को सस्पेंड कर उस पर एफआईआर दर्ज की जाए। देर शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

बुधवार को स्टेशन पर काफी देर तक प्रदर्शन किया, फिर घंटों तक धरने पर बैठे रहे। एफआईआर दर्ज होने के बाद वहां से गए। जीआरपी प्रभारी बीके राठौर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीटीआई वी पी नायडू के खिलाफ धारा 295 (a)(b), 297, 124 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। फिलहाल सीटीआई कार्यालय में नहीं मिली है, वह रेस्ट पर है।

Related Articles

Back to top button