Uncategorized

रायपुर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी:​​​​​​​कंकाली माता मंदिर से निकली शोभा यात्रा 

By Dinesh chourasiya

रामनवमी के अवसर पर रायपुर के VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रुद्राभिषेक के बाद सवामणी भोग भी लगाया गया। सुबह से शाम तक राजधानी के राम मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

वहीं, नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर, घरों और कंकाली माता मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकालकर ज्योत जवारा विर्सजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने 10 से 15 फिट बाना और सांग लेकर अपनी-अपनी आस्था को प्रदर्शित किया। इस दौरान जसगीत और भजन में श्रद्धालु नाचते गाते दिखे।

दोपहर 1 बजे भंडारा प्रसाद के वितरण के बाद शाम 7 बजे दीपदान, 7:15 महाआरती और भव्य आतिशबाजी की गई। रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन वृंदावन से आए रमण बिहारी कार्यक्रम रखा गया है। वहींं, राम नवमी के मौके पर शहर के प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतुसाव मठ में राघवेंद्र सरकार का स्वर्ण श्रृंगार किया गया।

दूधाधारी मठ: राघवेंद्र सरकार का स्वर्ण शृंगार।

साल में सिर्फ तीन बार होते हैं इस रूप के दर्शन

दूधाधारी मठ के प्रमुख महंत रामसुंदर दास ने बताया कि साल में सिर्फ विजयादशमी, राम नवमी और जन्माष्टमी के मौके पर ही भगवान राम का स्वर्ण श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय के ही आभूषण आज तक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन आभूषणों को मंदिर के गुप्त स्थान पर रखा जाता है।

महंत रामसुंदर दास ने बताया कि उसे किसी भी व्यक्ति को देखने की इजाजत नहीं होती है। सिर्फ तीन मौकों पर ही भगवान का यह रूप देखने को मिलता है। इसे देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचते हैं। मठ की स्थापना से ही यह परंपरा चली आ रही है और इसे आज भी निभाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button