Uncategorized
चुनाव आयोग ने जब्त किए 4,658 करोड़ रुपये, ये 75 साल के लोकसभा चुनाव में अबतक का रिकॉर्ड
By Dinesh chourasiya
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं चुनाव में धनबल का इस्तेमाल भी जमकर हो रहा है। चुनाव आयोग ने 1 मार्च से 13 अप्रैल तक चेकिंग के दौरान देश भर में 4,658 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इनमें कैश, सोना-चांदी, शराब, ड्रग्स और कीमती सामान शामिल हैं। यह लोकसभा चुनाव के 75 साल के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। वहीं आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 3475 करोड़ रुपए सीज किए थे।आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव में धनबल के प्रभाव को रोकने के लिए हम हर दिन 100 करोड़ रुपये का पैसा जब्त कर रहे हैं। आयोग ने कहा कि अब तक हमने 4,000 करोड़ से ज्यादा जब्त किए हैं।
आयोग ने कहा कि 395.95 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई है और 489.31 करोड़ रुपये की शराब, 2068.58 करोड़ रुपये की दवाएं, 562.10 करोड़ रूपए का सोना और 1142.49 करोड़ रूपए का अन्य सामान जब्त किया गया है।












