Uncategorized

दुर्ग के शिवनाथ नदी ओवर ब्रिज में क्रेटा कार ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत एक गंभीर रूप से घायल आमने सामने हुई टक्कर, काफी तेज रफ्तार में था कार चालक

By Dinesh chourasiya

दुर्ग के शिवनाथ नदी ब्रिज में आज सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक लड़की और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीबन साढ़े चार से पांच बजे की है। एक क्रेटा CG 07 CN 2577 राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रही थी। वहीं ट्रक CG 15 DM0901 दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्रिज के ऊपर पहुंचा कार चालक काफी स्पीड में होने से संभल नहीं पाया और वो ट्रक के ड्राइवर साइड से टकरा गया।

दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए

दुर्घटना के समय कार में एक लड़की और लड़का सवार थे। कार को लड़का चला रहा था। लड़की पहचान सेक्टर 1 निवासी प्रशांत पाण्डेय (30 साल) और लड़की की पहचान मीणा सिंह (28 साल) के रूप में हुई है। मीणा कुछ दिन पहले ही स्मृति नगर निवासी अपने बहन के घर आई थी। कार को प्रशांत चला रहा था।

सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायलों को ले जाया गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

क्रेन की मदद से ट्रक और कार को थाने ले जाया गया।

लड़के ने खुद लगाया परिजनों को फोन

बताया जा रहा है दुर्घटना के बाद कार सवार प्रशांत और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में प्रशांत ने अपने परिजनों को फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्रशांत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button