Uncategorized

भिलाई चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाला सिपाही सस्पेंड:छावनी थाने से रिलीव होने के बाद फ्लाइंग ड्यूटी में नहीं जाने पर एसपी ने लिया ऐक्शन

By Dinesh chourasiya

निलंबित सिपाही दीपक माने - Dainik Bhaskar

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने छावनी थाने में पदस्थ सिपाही दीपक कुमार माने को सस्पेंड कर दिया है। दीपक पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक दीपक माने की ड्यूटी अचार संहिता के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड में लगाई गई थी। छावनी थाना प्रभारी ने उसे 15 दिन पहले थाने की ड्यूटी से रिलीव कर दिया था। दीपक छावनी से रिलीव होने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा। कई दिन तक उसने फ्लाइंग की ड्यूटी की, लेकिन पिछले दो तीन दिनों से वो ड्यूटी ही नहीं जा रहा था।

जब उसके इंचार्ज ने उससे पूछा कि वो ड्यूटी नहीं आ रहा क्या कारण है तो उसने कहा कि मन नहीं कर रहा है। इस पर इंचार्ज ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जब मामला एसपी दुर्ग जितेंद्रु शुक्ला के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताया। एसपी ने दीपक माने को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच किया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सख्ती से ड्यूटी करने के निर्देश

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिया है। इसको लेकर नाइट गश्त, सुरक्षा ड्यूटी सहित थाने की ड्यूटी को भी बड़ी ही सख्ती के साथ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button