Uncategorized

CG में अनवर-अरविंद के साथ AP त्रिपाठी की आज कोर्ट में पेशी! EOW मांगेगी तीसरी बार रिमांड

By Dinesh chourasiya

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू और एसीबी की शराब घोटाले मामले पर कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू को छापेमारी के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। जहां ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आज ईओडब्ल्यू अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के साथ अरुण पति त्रिपाठी को कोर्ट में पेश कर सकती है।

वहीं शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड आज खत्म हो रही है। ईओडब्ल्यू AP त्रिपाठी के साथ अनवर और अरविंद की तीसरी बार रिमांड मांगेगी। बिहार के गोपालगंज से अरूणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।

: वहीं ईओडब्ल्यू एसीबी ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव में छापेमारी की है। तक़रीबन एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। जहां राजधानी रायपुर के महावीर नगर, सदर बाजार, समता कॉलोनी और देवेंद्र नगर में कार्रवाई चल रही है।

Related Articles

Back to top button