देश-विदेश

गृह मंत्रालय परिसर में मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, तीन की मौत, 25 जख्मी….

नई दिल्लीअफगानिस्‍तान में तालिबान की हुकूमत आने के बाद भी आत्‍मघाती हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रह है। तालिबान के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय के कार्यालय के पास बुधवार को एक मस्जिद में बम विस्फोट की सूचना मिली। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल नफई ताकोर ने बम धमाका होने की जानकारी दी और कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

तालिबान ने बताया कि काबुल में सरकारी मंत्रालय की मस्जिद में उस समय विस्फोट हुआ, जब अधिकारी और आगंतुक नमाज पढ़ रहे थे। अब्दुल नफी ताकोर ने कहा, “मस्जिद का इस्तेमाल आगंतुकों और कभी-कभी आंतरिक मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।” मंत्रालय परिसर काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है, जो बेहद सुरक्षित इलाका है।

 

Related Articles

Back to top button