रायपुर के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग :सब स्टेशन की तरफ फैली लपटें, एयरपोर्ट और BSP से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।







मौके पर ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फट रहे हैं। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। आग करीब 3 घंटे से लगी है और लगातार बढ़ती ही जा रही है।
हाइलाइट्स
पुलिस ने घर खाली करने की अपील की तो महिला भावुक होकर रोने लगी
पटाखों की तरह ट्रांसफॉर्मर के फटने की आवाज आ रही है
कलेक्टर ने कहा- आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
सब स्टेशन सप्लाई की ओर आग पहुंची
5 मिनट पहले




40 गाड़ियां मौके पर, अब तक फेंका गया 3.20 लाख पानी
गोदाम के चारों तरफ बस्तियों में फायर ब्रिगेड गाड़ियों की तैनाती की गई है। 6-7 किलोमीटर से चारों तरफ से पानी गोदाम में पानी फेंका जा रहा है। अब तक 40 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से करीब 3 लाख 20 हजार लीटर पानी फेंका जा चुका है।
11 मिनट पहले
एयरपोर्ट से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई
रायपुर एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड (मेड इन ऑस्ट्रेलिया) को बुलाया गया है। ये आधुनिक गाड़ी है जिसकी कीमत 5 करोड रुपए है। पानी की क्षमता और बौछार करने की दूरी दूसरी फायर ब्रिगेड से ज्यादा है। इसके अलावा भिलाई स्टील प्लांट की भी फायर टीम मौके पर पहुंची है। रायपुर के कई निजी उद्योगों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है।
13 मिनट पहले
पानी टंकी की पाइपलाइन तोड़ी गई
आग को फैलने से रोकने के लिए पानी टंकी की पाइप लाइन को तोड़कर पानी बहाया गया
17 मिनट पहले
पानी टंकी की पाइप लाइन को तोड़ा जा रहा
पास की पानी टंकी की सप्लाई पाइप लाइन तोड़ने जेसीबी बुलाई गई। इस पाइप लाइन से आग पर काबू पाने की कोशिश की जाएगी
25 मिनट पहले
भारता माता चौक के पास से एरियल व्यू
29 मिनट पहले
15 मेगावॉट सब स्टेशन में आग फैल रही
ट्रांसफॉर्मर गोदाम के बाद 15 मेगावॉट सब स्टेशन में आग फैल रही है। यहां से अशोक नगर गुढ़ियारी, कृष्णा नगर रामनगर अशोक नगर अशोक नगर गुड़गांव इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की सप्लाई होती है।
31 मिनट पहले
बड़ी पानी टंकी से आग पर काबू पाने की कोशिश
जहां आग लगी है वहां से कुछ दूर भारत माता चौक स्तिथ बड़ी पानी की टंकी है। 49 लाख लीटर पानी की क्षमता वाले ओवर हैड टैंक के पानी से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
34 मिनट पहले
आसपास रहने वाले लोग बाहर निकल गए हैं
36 मिनट पहले
फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि, गोदाम के अंदर का टेम्परेचर बहुत ज्यादा हो गया है।
37 मिनट पहले
भीषण गर्मी के बीच आग लगने से आसपास का पारा और बढ़ गया है
40 मिनट पहले
दैनिक भास्कर रिपोर्टर सिद्धार्थ श्रीवासन की रिपोर्ट
आग की चपेट में बिजली उपकरण आ रहे हैं
43 मिनट पहले
पानी के बाद अब फोम की बौछार की जा रही
44 मिनट पहले
आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई जा रही- कलेक्टर
मौके पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह भी पहुंचे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि, पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द आग पर काबू पाया जाए। आसपास के जिलों से भी जो व्यवस्था हो सकती है वो की जा रही है।




